कृषि लागत को कम करना और हानिकारक रसायनो पर रोक बड़ी चुनौती: योगी
15-Nov-2024 08:44 PM 4668
लखनऊ 15 नवंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कृषि लागत को कम करना और खेतीबाड़ी में अधिकाधिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर कैमिकल, फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड से मुक्त करना एक गंभीर चुनौती है। श्री योगी ने चार दिवसीय कृषि भारत कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर कहा कि देश की कुल आबादी का 17 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में निवास करता है जबकि देश की कुल कृषि योग्य भूमि में से 11 प्रतिशत हमारे पास है। उत्तर प्रदेश की उर्वरा भूमि, पर्याप्त जल संसाधन से 11 प्रतिशत भूमि पर देश के कुल खाद्यान्न का 20 प्रतिशत से अधिक उत्पादन करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^