कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट
22-Jan-2024 01:35 PM 4962
श्रीनगर, 22 जनवरी (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है और न्यूनतम तापमान ओर भी नीचे गिरने से शीत लहर का प्रकोप तेज हो गया है। श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले सबसे ज्यादा ठंड रही, जहां आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि शहर में तापमान सामान्य शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शुष्क मौसम की स्थिति के बीच श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में दिन में गर्मी जैसा मौसम का अहसास किया जा रहा है, क्योंकि सर्दियों के ‘चिलिया कलां’ में सूरज दिखाई देता है। श्रीनगर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के 6.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पिछली रात के तापमान शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में चरवाहों की घाटी में यह अभी भी सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का तापमान एक दिन पहले के शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में पिकनिक स्पॉट पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ, पिछली रात के शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज यह शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा था। कुपवाड़ा में तापमान पिछले दिन के शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। मौसम कार्यालय के अनुसार इस मौसम के दौरान सीमांत कश्मीर में यह तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम कार्यालय ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि शुष्क मौसम 24 जनवरी तक जारी रहेगा, जबकि 25-26 जनवरी तक केन्द्रशासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27-28 जनवरी के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है तथा 29 से 31 जनवरी के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। मौसम कार्यालय के मुताबिक एक फरवरी को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^