कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क, जमा देने वाली ठंड जारी
10-Jan-2024 09:02 PM 5457
श्रीनगर, 10 जनवरी (संवाददाता) कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम और जमा देने वाली ठंड जारी है तथा श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम में शून्य से कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 16 जनवरी तक वर्षा या हिमपात के आसार नहीं है बल्कि शुष्क मौसम जारी रहने और 12 जनवरी को बादल छाये रहने के आसार हैं। यहां लगातार शुष्क मौसम और भीषण ठंड की स्थिति ने कश्मीर के लोगों के लिये पानी की कमी और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्यायें पैदा कर दी हैं। कश्मीर घाटी में एक दिन पहले कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^