कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार
20-Apr-2022 11:40 PM 3518
श्रीनगर, 20 अप्रैल (AGENCY) उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाबेरपोरा बांदीपोरा के उमर एजाज को पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने एक चौकी पर से गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उमर एजाज को पापाचन बांदीपोरा में संयुक्त नाके के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उसकी स्कूटी से एक चीनी पिस्तौल और एक हथगोले की बरामदगी हुई है।' पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^