कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, तापमान में आयी गिरावट
03-Apr-2024 09:37 PM 4528
श्रीनगर, 03 अप्रैल (संवाददाता) कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आयी और सामान्य गतिविधियां बाधित हुयीं। मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में दिन के दौरान रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और तापमान में गिरावट आई। रिपोर्ट लिखे जाने तक कई जगहों पर बारिश हो रही थी। श्रीनगर में डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को गर्म कपड़ों और रेन जैकेट में देखा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^