कश्मीर में किशोरी पर हमला करने के मामले में छह गिरफ्तार
11-May-2022 06:52 PM 8932
श्रीनगर, 11 मई (AGENCY) जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में एक किशोरी को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को यहां दो परिवारों के बीच हुई हाथापाई में एक किशोरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, भूमि विवाद को लेकर हुई लड़ाई में एक किशोरी के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे मागाम के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^