कश्मीर में लश्कर आतंकवादियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार
03-Apr-2022 01:55 PM 1638
श्रीनगर 03 अप्रैल (AGENCY) जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को उत्तरी कश्मीर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर लश्कर-ए-तैयबा (लश्कर ) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और हथियार बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित लश्कर के संगठन के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा तथा हाजिन में छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से तीन हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा, “बांदीपोरा में आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तीन हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में बांदीपोरा और हाजिन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। आगे की जांच की जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^