कश्मीर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
28-Oct-2022 11:40 PM 3467
श्रीनगर, 28 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राज्य के बडगाम जिले में एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 14 महिलाओं को छुड़ाने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में मानव तस्करी के सक्रिय होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, थाना बडगाम की एक टीम ने गांव दुलीपोरा में एक स्थान पर छापा मारा और शमीम अहमद भट के घर और उसके आस-पास के स्थानों से 14 महिला (कुछ नाबालिगों सहित) पीड़ितों को बचाया। पुलिस ने शमीम अहमद और अन्य दो आरोपियों शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^