कश्मीर में टीआरएफ के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
23-Feb-2022 10:13 PM 7679
श्रीनगर 23 फरवरी(AGENCY) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलो ने आतंकवादी समूह “द रेजिस्टेंस फ्रंट” के दो कार्यकर्ताओं को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि ऐसा पता चला कि एक अज्ञात आतंकवादी समूह राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। उसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बयान में बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने जहानपोरा खड़नियार लिंग रोड पर दोपहिया वाहन को रोका, दोनों वाहन सवारों ने भागने का प्रयास किया सुरक्षाबलों ने उन्हें एके 47 के 40 राउंड गोलियों के साथ पकड़ लिया। अपराधियों की पहचान काचदारी जहानपोरा निवासी इम्तियाज अहमद बरदाल तथा मुनीर अहमद के रुप में की गयी है। पुलिस ने बताया, “दोनों ने आरोपो को कबूल किया कि वे दोनो टीआरएफ के लिए काम करते हैं तथा गैरकानूनी तरीके से गोला-बारुद एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते हैं ताकि सुरक्षा बलों पर हमला किया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^