कश्मीर सड़क हादसा में सेना के 4 जवान घायल
22-Feb-2022 02:45 PM 3615
श्रीनगर 22 फरवरी(AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश के उत्तरी कश्मीर में मंगलवार सुबह वाहन की सड़क दुर्घटना होने से कम से कम सेना के चार जवान घायल हो गए। अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। यह दुर्घटना श्रीनगर- बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संग्रामा के चुरु क्षेत्र में सेना के जवान जिप्सी से यात्रा कर रहे थे और लोड कैरियर डंपर से आपने सामने टकरा गए जिसमें चार जवान घायल हो गए हैं। इस टक्कर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^