कौशांबी में सड़क हादसे में तीन मरे
23-Apr-2022 11:24 PM 3589
कौशांबी 23 अप्रैल (AGENCY) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सरायअकिल क्षेत्र मे शनिवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकबराबाद गुहौली निवासी गुड्डू (15), बंसीलाल (14) और मिथुन (14) एक ही बाइक से कनैली गांव जा रहे थे। जैसे ही भंतरी गांव के करीब पहुंचे नहर पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक पीछे से घुस गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^