के चंद्रशेखर राव ने तेलंगानावासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
09-Apr-2022 10:27 PM 2732
हैदराबाद, 09 अप्रैल (AGENCY) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के लोगों को शनिवार को श्री रामनवमी की पूर्व संध्या पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि राज्य सरकार वार्षिक रूप से होने वाले श्री सीताराम कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन भद्रचलम के श्रीराम मंदिर में करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम और माता सीता आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय हैं और समाजकल्याण के लिए उनके त्याग हमेशा याद रखे जाएंगे। श्री राव ने भगवान राम और माता सीता से राज्य के लोगों को आशीर्वाद देने और उनका जीवन सुगम बनाने के लिए प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^