के संजय मूर्ति कैग नियुक्त
18-Nov-2024 11:28 PM 5239
नयी दिल्ली 18 नवंबर (संवाददाता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश रिपीट (हिमाचल प्रदेश) कैडर के अधिकारी के. संजय मूर्ति को नया नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार श्री मूर्ति भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं। केंद्र ने आईएएस के. संजय मूर्ति को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 148 के खंड (1) के तहत यह नियुक्ति की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^