केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘कृत्य का फल’:हजारे
22-Mar-2024 05:19 PM 8581
मुंबई, 22 मार्च (संवाददाता) वयोवृद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कर्म का फल बताते हुये उन दिनों को याद किया है जब श्री केजरीवाल एक सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में उनके साथ शराब के खिलाफ स्वर उठाते थे। पिछले दशक के प्रारंभ में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के बैनर तले भ्रष्ट्राचार विरोधी आंदोलन की पहचान रहे अन्ना ने महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धी में कहा, “ मुझे बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी जो मेरे साथ काम कर रहा था। शराब के बारे में हम लोगों ने आवाज उठायी थी, वह आज शराब नीति बना रहा है। इसका मुझे दु:ख हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^