केजरीवाल ने आप पदाधिकारियों को दिया हर बूथ पर पार्टी को जिताने का मंत्र
12-Nov-2024 12:25 AM 1306
नयी दिल्ली 11 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहाँ किराड़ी और तिलक नगर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर एक बूथ पर पार्टी को जीत दिलाने का मंत्र दिया है। श्री केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभावार जिला सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत में किराड़ी और तिलक नगर विधानसभा में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें अपने अपने विधानसभा में हर एक बूथ पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ, लेकिन दिल्ली की जनता डबल इंजन के चक्कर में न पड़े, क्योंकि यह एक छलावा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है लेकिन दिल्ली की तरह कहीं भी मुफ़्त बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज नहीं मिलता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^