केजरीवाल ने यमुना के पानी पर चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब
29-Jan-2025 10:24 PM 5067
नयी दिल्ली 29 जनवरी (संवाददाता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जल प्रदूषण के बारे में अपने बयानों के संबंध में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी कानून या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। श्री केजरीवाल चुनाव आयोग को भेजे लिखित जवाब में कहा है कि यमुना के पानी पर दी गई मेरी टिप्पणी दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी। यमुना के जल पर बयान गंभीर विषाक्तता और हरियाणा से मिलने वाले अशोधित पानी के के बारे में दिया गया था। उन्होंने कहा कि तथ्य साबित करते हैं कि किसी भी कानून या किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^