केन्द्र और मणिपुर में सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस: थोकचोम मेन्या
01-Jun-2022 11:35 PM 6629
इंफाल, 01 जून (AGENCY) पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ. थोकचोम मेन्या ने बुधवार को दावा किया कि वर्ष 2024 के चुनावों के बाद कांग्रेस केंद्र और मणिपुर में सरकार बनायेगी। यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते डॉ. मेन्या ने कहा कि उदयपुर आयोजित चिंतन शिविर की नव संकल्प बैठक पार्टी को वर्ष, 2024 में सत्ता में वापस लाने और मजबूत करने के मामले में मील का पत्थर साबित होगी। श्री मेन्या ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विभाजनकारी ताकतों और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही समावेशी भारत की नीतियों और विविधता में एकता में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी सभी नागरिकों को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे नये भारत को देखेंगे जहां संस्थानों और कानून का राज के होने के साथ-साथ धर्मनिरपेक्ष मूल्य वाले लोकतंत्र का शासन है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारों की नीतियों के कारण देश की जनता और मणिपुर के लोग अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से त्रस्त हैं। इसके अलावा, दवाओं ,सब्जियों के मूल्य वृद्धि के साथ बेरोजगारी भी अपने चरम पर पंहुच गयी है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक सभी के लिए न्याय के लिए लड़ रहा है और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के बलिदान के कारण आधुनिक और तकनीकी समावेशी भारत का जन्म संभव हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^