केन्द्र की तर्ज पर यूपी में तैयार होगा नया प्रिजन एक्ट
15-Jun-2023 11:22 PM 7451
लखनऊ 15 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में मॉड्ल प्रिजन अधिनियम-2023 की तर्ज पर प्रदेश का नया प्रिजन एक्ट तैयार करने के निर्देश दिये हैं। श्री योगी ने गुरूवार को यहां एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कारागारों को ‘सुधार गृह’ के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता जताई। उन्होने कहा कि प्रिजन एक्ट 1894 का उद्देश्य अपराधियों को अभिरक्षा में अनुशासित ढंग से रखने पर केन्द्रित है, लेकिन हमें सुधार एवं पुनर्वासन पर केन्द्रित होना होगा। ऐसे में भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए हमें नए अधिनियम लागू करने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^