केंद्र ने दी नई रेल लाईन के विस्तार को मंजूरी: कश्यप
17-Aug-2024 08:06 PM 1886
जगदलपुर, 17 अगस्त (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के बस्तर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली होते हुए बीजापुर तक नई रेल लाईन का विस्तार करने की स्वीकृति दे दी है। श्री कश्यप शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि इस रेल लाईन की कुल लम्बाई चार सौ नब्बे किलोमीटर है। इस रेल लाईन की स्वीकृति मिलने से रोजगार के द्वार खुलेगे आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा तथा नक्सली प्रभावित क्षेत्रों का विकास भी होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^