केंद्र सरकार छह सूत्रीय मांगो को करे पूरा: धर्म संसद
21-Nov-2024 09:21 PM 1855
मथुरा 21 नवंबर (संवाददाता) सन्तों की साधना स्थली श्री धाम वृंदावन के गुरुकुल मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट के विशाल सभागार में गुरुवार को आयोजित धर्म संसद में केन्द्र सरकार से छह सूत्रीय मांगो को पूरा करने पर सभी की सहमति बनी। धर्म संसद मे पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए धर्मसंसद के संरक्षक आचार्य बद्रीश ने बताया कि पारित प्रस्तावों में योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर भव्य एवं दिव्य मंदिर बनाए जाने की मांग मुख्य थी ।इसे पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से मांग की गई। इसके अलावा विवादित मस्जिद का सर्वे कराकर नमाज बंद कराने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^