केन्द्र सरकार ने आत्मनिर्भर एवं सशक्त अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन वाला बजट पेश किया: दीयाकुमारी
22-Feb-2022 10:57 PM 3060
बीकानेर, 22 फरवरी (AGENCY)। राजस्थान में राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी भाजपा सांसद दीयाकुमारी ने आज कहा कि कोरोना के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर एवं सशक्त अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने वाला बजट पेश किया है। प्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ..आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया गया है जिसे जनता याद रखेगी। वे बोलीं कि हाल ही में पेश बजट मेें देश के सभी राज्यों हेतू एक लाख करोड़ रुपए तक के ब्याजरहित लोन का प्रावधान केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। राज्यों को यह लोन आगामी कई वर्षों तक चुकाने की भी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति ठीक ढंग से नहीं कर रही है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नेशनल क्राईम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार बलात्कार के मामलों में राजस्थान पहले नंबर पर है जो प्रदेश के लिए शर्मनाक की बात है। महिलाएं यहां स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहीं है। पत्रकार सम्मेलन में बीकानेर भाजपा संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^