केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए, नहीं मिल रही : नीतीश
01-Sep-2022 10:26 PM 8371
पटना 01 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि केंद्र से प्रदेश को जितनी मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। श्री कुमार ने गुरुवार को यहां 48वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है फिर भी हमलोग सभी काम अच्छे ढंग से कर रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कबड्डी को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है, यह काफी खुशी की बात है। बिहार में यह बहुत लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। बिहार से बहुत लोग बाहर खेलने जा रहे हैं और सबको पुरस्कार भी मिल रहा है, यह खुशी की बात है। उन्होंने जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका प्रतियोगिता-2022 की प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि आप सभी खूब अच्छा खेलिये और आगे बढ़िये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^