केंद्र से मिलने वाली 152 करोड़ की राशि में पंडोह पुल का निर्माण भी शामिलः सिंह
04-Feb-2024 07:48 PM 3915
शिमला, 04 फरवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को कहा कि भारी बारिश के कारण टूटे पंडोह के 100 साल पुराने लाल पुल के स्थान पर जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली 152 करोड़ की धनराशि का इंतजार कर रहे है। श्री सिंह ने आज पंडोह में पत्रकारों के सवालों के जबाव में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी पुल टूटे हैं उनका निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। आपदा के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने यहां आकर सेतू योजना के तहत बह गए पुलों को बनाने की बात कही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^