केंद्रीय बजट 2024 पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण है
23-Jul-2024 08:02 PM 1604
चंडीगढ़, 23 जुलाई (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा है कि केंद्रीय बजट 2024 पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण है और राज्य की किसी भी मांग को पूरा करने में विफल रहा है। श्री बादल ने यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुये कहा,‘‘ राज्य के किसानों के लिये बेहद आवश्यक विविधीकरण यां कर्ज माफी के लिये कोई आवंटन नहीं किया गया है। यह इस तथ्य के बावजूद किया गया है कि भूजल की कमी अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और यह महसूस किया जा रहा है कि किसानों को धान की खेती से दूसरी फसल की तरह प्रोत्साहित करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह भी बेहद निंदनीय है कि पंजाब के किसानों के लिये कर्ज माफी के लिये कोई भी फंड आवंटित नहीं किये गये हैं, जो कर्ज के बोझ से दबे हुये हैं और यहां तक कि हताश होकर आत्महत्यायें भी कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^