केंद्रीय बजट निराशाजनक, इसमें दूरदृष्टि का अभाव : नीतीश
01-Feb-2023 11:04 PM 8405
पटना 01 फरवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संसद में नये वित्त वर्ष के लिए पेश केंद्रीय बजट को निराशाजनक एवं इसमें दूरदृष्टि का अभाव बताया और कहा कि हर वर्ष बजट का प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, जो फोकस और निधि के अभाव में पूरी नहीं हो पाती है। श्री कुमार ने बुधवार को यहां वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार को इस बजट से निराशा हाथ लगी है और एक बार फिर विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की अनदेखी की गयी है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास का सपना बिहार जैसे राज्यों को आगे बढ़ाये बिना संभव नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^