केन्द्रीय मंत्री का तेलंगाना में भाजपा सरकार लाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आग्रह
22-Jun-2024 06:10 PM 8514
हैदराबाद, 22 जून (संवाददाता) केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं सेव वर्ष 2029 में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। श्री रेड्डी ने आज तरनाका में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र अध्यक्षों और समन्वयकों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकता और कड़ी मेहनत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री की भूमिका संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा में तेलंगाना में नवगठित कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के ही समान कोई विकास कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास कार्यक्रमों ने भारत को विश्व स्तर पर शीर्ष देशों के साथ प्रतिस्पर्धी बना दिया है। श्री रेड्डी ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए चुनने के लिए सिकंदराबाद के लोगों का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने निरंतर समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कोयला और खान मंत्री का पद सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपने विभाग के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्टी सदस्यों के बीच एकता के महत्व पर जोर देते हुए 2029 में तेलंगाना में सरकार बनाने के भाजपा के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने अगले चुनाव से पहले निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी पुनर्वितरण का उल्लेख किया, जिसमें एससी/एसटी निर्वाचन क्षेत्रों में वृद्धि और महिला आरक्षण के कारण महिलाओं के लिए अधिक अवसर शामिल होंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि आगामी चुनाव संसदीय विधानसभा चुनावों के साथ-साथ हो सकते हैं। श्री रेड्डी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों सहित विभिन्न समूहों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने विधानसभा और संसदीय चुनावों में बीआरएस की हार भी जिक्र किया और इसके लिए लोगों द्वारा पारिवारिक शासन को खारिज करने और अहंकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री रेड्डी ने कार्यकर्ताओं से आगामी हैदराबाद निगम चुनावों में भाजपा का झंडा फहराने का आह्वान किया और बचत समितियों के लिए मोदी सरकार के समर्थन पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अगले चार वर्षों में लगन से काम करने का आग्रह किया। श्री रेड्डी ने राज्य के विकास के लिए आवश्यक धन और संसाधनों को सुरक्षित करने का वादा करते हुए तेलंगाना और सिकंदराबाद के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की एवं सिकंदराबाद के लोगों का सम्मान बढ़ाने और गरीबों के कल्याण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^