केंद्रीय मंत्री खट्टर ने करनाल में सुनी ‘मन की बात’
25-May-2025 07:16 PM 1848
चंडीगढ़, 25 मई(संवाददाता) केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को साथियों के साथ सुना और ऑपेरशन सिन्दूर से लेकर नवाचार, संस्कृति, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत तक उनसे प्रेरणा ली। श्री खट्टर ने कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम है, बल्कि यह जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर बार की तरह श्री मोदी ने अद्भुत और प्रेरणास्पद वाकये सुनाए। उन्होने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश लगातार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत 10 साल पहले आठवीं या नौवीं अर्थव्यवस्था मानी जाती थी, वो आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, अभी जापान को पीछे छोड़ा है, लेकिन वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और 2047 तक दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^