केरल में धार्मिक स्थल पर विस्फोट निंदनीय : कांग्रेस
29-Oct-2023 07:08 PM 1388
नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस ने रविवार को केरल में धार्मिक स्थल पर हुए विस्फोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि इस घटना की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा तथा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने इन विस्फ़ोटों को केरल की विविधता को तोड़ने की साजिश बताया और कहा कि यह निंदनीय कृत्य है और जिन्होंने भी यह साजिश रची है उनका पर्दाफाश करने के लिए मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^