केरल में कोरोना के 51,570 नए मामले दर्ज
30-Jan-2022 08:18 PM 1430
तिरुवनंतपुरम, 30 जनवरी (AGENCY) केरल में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51,570 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,03,366 नमूनों का परीक्षण किया गयी वहीं इस महामारी से और 14 मरीजों की जान चली गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 87 और मौतों को आंकड़े में जोड़ने के बाद कुल मृतकों की संख्या 53,666 हो गयी। इसी अवधि में 32,701 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। जिसके बाद अभी तक महामारी से स्वस्थ होने वालों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 55,74,535 हो गयी। वर्तमान समय में प्रदेश में 3,54,595 सक्रिय मामले है। इसके साथ ही 5,27,362 लोगों को निगरानी में रखा गया है। जिसमें से 5,14,734 लोग अपने घऱ पर हैं तथा 12,628 लोग विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर्स में हैं। जानकारी के अनुसार, 1,259 संक्रमितों को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^