केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
02-Nov-2021 09:30 AM 6590
हापुड़ । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं। इससे उनका और उनकी पार्टी का चरित्र पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह समाजवादी पार्टी नहीं नमाजवादी पार्टी है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है। माफियाओं पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सोमवार को यहां भाजपा की मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने भारत रत्न सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से कर हिदुओं का अपमान किया है। सपा शासन में हुए कारनामों के कारण प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को कुर्सी से हटा दिया। पिछले साढ़े चार सालों से प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्य कर रही है। गुंडों और माफियाओं पर कार्रवाई हुई है। इसलिए फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उधर, बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, तुष्टिकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। आज लोग स्वयं भाजपा से जुड़ रहे हैं। क्योंकि भाजपा की सरकारें देश हित में कार्य कर रही हैं। Keshav Maurya..///..keshav-maurya-told-samajwadi-party-to-be-namazwadi-party-326171
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^