खाद्य पदार्थाें की कीमतोें में आयी नरमी से नरम पड़ी खुदरा महंगाई : वित्त मंत्रालय
14-Nov-2022 10:04 PM 1484
नयी दिल्ली 14 नवंबर (संवाददाता) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई के सितंबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2022 में नरम पड़ने पर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि खाद्य पदार्थाें की कीमतोें में गिरावट से यह कमी आयी है। मंत्रालय ने कहा कि सितंबर में खुदरा महंगाई 7.41 प्रतिशत थी जाे अक्टूबर में घटकर 6.77 प्रतिशत पर आ गयी। इसी तरह से खाद्य पदार्थाें की महंगाई भी सितंबर के 8.6 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर 2022 में घटकर 7.01 प्रतिशत पर आ गयी। सब्जियों, फलों, दालों के साथ ही तेल एवं वसा की कीमतों में नरमी के कारण खाद्य पदार्थाें की कीमतों में गिरावट आयी है। उसने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और लौह अयस्क की कीमतों पर दबाव रहा। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर सरकार द्वारा कच्चे माल पर शुल्कों को तर्कसंगत बनाये जाने का असर भी हुआ है और घरेलू स्तर पर आपूर्ति सुधार का असर भी दिखा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^