खडगे-राहुल ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
17-Apr-2024 06:37 PM 5783
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। श्री खडगे ने कहा "सभी देशवासियों को राम नवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है ये पर्व सभी के जीवन में संयम, त्याग, मर्यादा सत्यता, सेवा व करुणा के महान आदर्शों का संचार करे और सबको सन्मति, ख़ुशहाली व समृद्धि प्रदान करे।" श्री गांधी ने कहा "आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।आशा करता हूं यह शुभ पर्व आपके जीवन में खुशियां, संतोष और समृद्धि ले कर आए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^