खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में मिली पहली जीत- भूपेश
08-Dec-2022 10:56 PM 4767
रायपुर 08 दिसम्बर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में मिली पहली जीत आने वाले समय में पार्टी को नई ऊर्जा देने में मददगार साबित होंगी। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक श्री बघेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के धुंआधार प्रचार किया और उनके द्वारा हिमाचल की जनता को दी गई 10 गारन्टी पर वहां की जनता ने विश्वास जताया। इस जीत में हिमाचल की जनता के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं,सांसद राजीव शुक्ला समेत सभी राष्ट्रीय सचिवों,राज्य के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की दिनरात मेहनत का योगदान हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^