खड़गे-राहुल ने दी ऑस्ट्रेलिया को बधाई, भारतीय टीम के खेल को साराहा
19-Nov-2023 10:40 PM 2373
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्वकप 2023 में जीत दर्ज करने के लिए टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और पूरे टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल से उन्होंने भारतीय खेल प्रेमियों के दिल को जीता है। श्री खड़गे ने कहा “टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई। भारत ने अच्छा खेला और दिल जीत लिया। आपकी प्रतिभा और खिलाड़ी भावना खेल में दिखी। पूरे विश्व कप में आपके उल्लेखनीय प्रदर्शन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। हम सदैव आपका उत्साहवर्धन करेंगे और आपकी उपलब्धियों को संजोकर रखेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^