खैबर पख्तूनख्वा में यात्री वाहन पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुयी
22-Nov-2024 09:26 AM 4688
कुर्रम, 21 नवंबर (संवाददाता) पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में गुरुवार को हमलावरों के यात्री वाहनों पर बंदूक से किये गये हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। अहमदी शमा पुलिस थाना अधिकारी कलीम शाह ने डॉन अखबार को बताया कि हमले में तीन महिलाओं सहित 42 लोग मारे गये और 11 अन्य घायल हो गये। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कानून मंत्री आफताब आलम ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना के पीछे के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और पुष्टि की है कि शहीदों की संख्या 42 हो गई है। प्रारंभिक जांच के बाद घटना का विवरण देते हुए आलम ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने पहाड़ों से वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की। मंत्री ने कहा कि वह कुर्रम का दौरा करना चाहते थे, लेकिन दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच विवाद के बाद जिले की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं, जो घटना के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^