खरगे-राहुल ने गिरिजा व्यास के निधन पर जताया शोक
01-May-2025 11:15 PM 3637
नयी दिल्ली, 01 मई (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने कहा “ पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विचार विभाग की अध्यक्ष तथा कांग्रेस संदेश के संपादक पद सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए देश और काँग्रेस पार्टी की सेवा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^