खट्टर ने रजत विजेता पहलवान रवि दहिया को चार करोड़ देने की घोषणा की
05-Aug-2021 10:34 PM 7207
चंडीगढ़ , 05 अगस्त (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो ओलम्पिक में गुरूवार को रजत जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रवि को अपने बधाई सन्देश में कहा कि रवि को क्लास वन में नियुक्ति दी जायेगी और उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में छूट की दरों पर प्लाट आवंटित किया जाएगा। रवि हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^