खेल मंत्री आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण
25-Oct-2024 09:06 PM 7551
रूद्रपुर/नैनीताल, 25 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। वेलोड्रोम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। राजधानी देहरादून के साथ ही ज़िलों में भी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों को विकसित करने पर जोर दे रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^