खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेलमय वातावरण:शिवराज
07-Jan-2023 10:42 PM 3792
भोपाल 07 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनवरी माह मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई आयोजनों से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेलमय वातावरण है। श्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कॉट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आव्हान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^