खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाना हद कs दी राजा जी ने मचाई धूम
16-Aug-2024 01:38 PM 7941
मुंबई, 16 अगस्त (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और सिंगिंग सेंसेशन प्रियंका सिंह के नया गाना हद कs दी राजा जी ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। हद कs दी राजा जी गाना को ग्लोबल म्यूजिक जक्शन भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव और श्वेता शर्मा नजर आ रही हैं।खेसारीलाल यादव ने कहा कि मैं अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। 'हद कs दी राजा जी' गाने को जिस तरह से दर्शकों ने सराहा है, वह मेरे लिए बेहद खास है। यह गाना हमारे भोजपुरी संस्कृति और मस्ती से भरपूर है, और मुझे खुशी है कि इसे लोगों ने इतना पसंद किया। प्रियंका सिंह की आवाज़ ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। मैं अपने सभी फैंस से आग्रह करता हूं कि वे इसी तरह से अपना प्यार बनाए रखें और हमें आगे भी ऐसे ही प्रोत्साहित करते रहें।गाना हद कs दी राजा जी को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि संगीतकार आर्य शर्मा हैं। वीडियो निर्देशक बिभांशु तिवारी, कोरियोग्राफर असलम खान और निर्माता राजकुमार सिंह हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^