खेसारीलाल यादव की फिल्म 'गॉड फादर' का ट्रेलर रिलीज
12-May-2025 12:49 PM 8687
मुंबई, 12 मई (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉड फादर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म गॉड फादर की नायिका यामिनी सिंह हैं, जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमिस्ट्री बेहद प्रभावशाली और मनमोहक दिख रही है। ट्रेलर में यामिनी सिंह के किरदार को भी खास तवज्जो दी गई है, जो फिल्म में एक मजबूत महिला के रूप में उभरती नजर आती हैं।‘गॉड फादर’ का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है।इस फिल्म की कहानी लेखक प्राण नाथ ने तैयार की है। यह फिल्म तकनीशियन फिल्म फैक्टरी के बैनर तले बनी है और इसके निर्माता पराग पाटिल, राकेश रोशन सिंह और सुबोध सेठ हैं। प्रस्तुति रत्नाकर कुमार और खेसारीलाल यादव की है। फिल्म के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं और कार्यकारी निर्माता रिज़वान हैं।फिल्म में संगीत कृष्णा बेदर्दी का है, जिन्होंने गीत भी लिखे हैं। डीओपी आर.आर. प्रिंस, संपादन प्रवीण एस राय द्वारा किया गया है, जबकि कोरियोग्राफी कनु मुखर्जी और सोनू प्रीतम ने की है। फिल्म के एक्शन दृश्य फाइट मास्टर मलेश के निर्देशन में तैयार किए गए हैं, जो ट्रेलर में दमदार दिखते हैं। ‘गॉड फादर’ का ट्रेलर टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस फिल्म में आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^