खेत पर काम करते करंट लगने से दो लोगों की मौत
20-Jun-2022 04:20 PM 8411
उदयपुर 20 जून (AGENCY) राजस्थान में उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज अपने खेत में काम कर रहे महिला सहित दो लोगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। थानाधिकारी श्रवण जोशी ने बताया कि छगनी कंवर राजपूत( 50वर्ष) घर से खेत पर काम करने गई थी। जहां पर काम कर रहा मोहन गमेती (20 वर्ष) ने खेत के कुएं पर लगी मोटर को स्टार्ट किया। तभी उसे करंट लग गया। उसे देख महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे खुद भी करंट लग गया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। मोहन गमेती कई वर्षों से छगनी कुंवर के यहां काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही सायरा के थानाधिकारी श्रवण जोशी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ने इसके बाद मौके की वीडियोग्राफी करवाई। फिलहाल दोनों के शवों को पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^