खिताब और वाटिका के बीच बस एक मैच, रेंजर्स परास्त
22-Sep-2022 08:43 PM 3282
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (संवाददाता) वाटिका एफसी ने गुरुवार को प्रीमियर लीग के 19वें मैच में में रेंजर्स क्लब को 2-0 से परास्त किया और अब वह खिताब से बस एक मैच दूर है। लगातार बारिश के बीच नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच का पहला हाफ तेज गति से खेला गया, जिसमें दो गोल हुए और दोनों वाटिका के खाते में रहे। पहला गोल मैन ऑफ द मैच विजोय गुसाईं ने लंबी दूरी के नपे तुले शॉट से चौथे मिनट में किया। 40वें मिनट में नाइजीरियन फ्रांसिस ओकेचुकू ने स्कोर 2-0 किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^