खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का देवी गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया'रिलीज
29-Sep-2024 03:46 PM 2450
मुंबई, 29 सितंबर (संवाददाता)गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का देवी गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' रिलीज हो गया है।भक्ति गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशबू तिवारी केटी ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी हैं। इस गाने को यादव राज, ट्रेडिशनल ने लिखा है, जबकि संगीतकार डीपी यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^