09-Feb-2024 11:46 AM
7910
मुंबई, 09 फरवरी (संवाददाता) गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गीत 'कीन दी क्रीम राजा जी' रिलीज हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी लोकगीत 'कीन दी क्रीम राजा जी' रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी गाया है और इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं।वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव गांव से शहर अपने पति के साथ आती हैं और बड़े घर में उसे काम मिल जाता है। धूप में भी उसे काम करना पड़ता है, जिससे उसकी स्किन सांवली हो गई है। वह अपने पति से गोरा होने की क्रीम लाने की डिमांड करती है। वह कहती है कि... 'काम करे में लागल बा धूप सइयाँ, हो गईल बा सांवर गोर रूप सइयाँ, भईल चेहरा के लाईट बा डीम राजा जी, डीम राजा जी, एगो कीन दीं बढ़िया क्रीम राजा जी, गोर होखे वाला कीन दीं क्रीम राजा जी...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'कीन दी क्रीम राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के गीतकार यादव राज हैं और संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।...////...