खुशी कक्कड़, काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या का लोकगीत 'राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी' रिलीज
08-Oct-2024 11:29 AM 8433
मुंबई, 08 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या अभिनीत लोकगीत 'राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी' रिलीज हो गया है।लोकगीत 'राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या हैं।इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^