किदांबी श्रीकांत ने 29 मिनट में जीता मैच
02-Oct-2023 08:09 PM 6947
हांगझाउ, 2 अक्टूबर (संवाददाता) भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने सोमवार को यहां एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में अपना पहला मैच केवल 29 मिनट में जीत लिया। श्रीकांत ने बिंजियांग जिम्नेजियम में 64वें राउंड में वियतनाम के 81वीं रैंकिंग वाले ले डुक फाट को सीधे सेटों में 21-10, 21-9 से हराया। श्रीकांत ने कुछ जबरदस्त स्मैश और नेट प्ले से वियतनामी खिलाड़ी को मात देते हुए पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया। फेट ने दूसरे गेम में कुछ शुरुआती अंक अर्जित किए, लेकिन श्रीकांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 11-7 से पीछे छोड़ दिया और अंत में सेट 21-9 से जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^