किम ने अमेरिका पर ‘नाटो का एशियाई संस्करण’ बनाने का लगाया आरोप
01-Jan-2023 06:35 PM 7677
प्योंगयांग 01 जनवरी (संवाददाता) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रविवार को कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ सहयोग मजबूत करने के बहाने नाटो का एशियाई संस्करण तैयार कर रहा है। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने श्री किम जोंग उन के हवाले से वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की पूर्ण बैठक पर एक रिपोर्ट में कहा,“ वर्ष 2022 में अमेरिका ने लगातार तैनाती के स्तर पर दक्षिण कोरिया में विभिन्न परमाणु हमले के साधन तैनात किए, जिससे डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) पर सैन्य दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। साथ ही, गठबंधन को मजबूत करने के तहत नाटो के एशियाई संस्करण की तरह एक नया सैन्य ब्लॉक स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के साथ त्रिकोणीय सहयोग हासिल करने की ओर आगे बढ़ा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^