किर्गिजस्तान में हिमस्खलन के बाद छह शव बरामद
19-Oct-2024 10:18 PM 8658
बिश्केक, 19 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिणी किर्गिस्तान में हिमस्खलन में लापता हुए सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। किर्गिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों के शव बरामद किए गए और बाद में, शनिवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए। इससे पहले, बचावकर्मियों ने बताया कि 14 लोगों का एक समूह नौ अक्टूबर को औषधीय पौधे इकट्ठा करने के लिए जलाल-अबाद क्षेत्र के चटकल जिले में पहाड़ों पर गया था, इनमें से कुछ लोग रविवार को हिमस्खलन के बाद लापता हो गये और इनमें से आठ लोगों को बुधवार को जीवित पाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^