किरण जार्ज ने जीता इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब
10-Sep-2023 05:44 PM 1665
मेदान (इंडोनेशिया), 10 सितंबर (संवाददाता) भारत की युवा सनसनी किरण जॉर्ज ने रविवार को जापान के कू ताकाहाशी को 21-19,22-20 से हरा कर इंडोनेशिया मास्टर्स ट्रॉफी के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। किरण ने 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में दुनिया के 82वें नंबर के खिलाड़ी ताकाहाशी को सीधे सेटों में धूल चटायी। मैच की शुरुआत में पिछड़ने के बाद किरण ने अपने गेम में सुधार करते हुये ताकाहाशी से 18-15 की बढ़त हासिल कर ली। ताकाहाशी ने हालांकि एक समय इस अंतर को 19-20 कर दिया मगर किरण ने गेम जीत कर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^